मांस बिक्री की सूचना पर दुकान पर मारा छापा
शाहपुर । गोमांस की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव कसेरवा में एक मीट की दुकान पर छापा मारा। मीट का सैंपल लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया है। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गांव कसेरवा में नूरहसन की मीट की दुकान है। उसने मीट की दुकान का लाइसेंस भी लिया हुआ है। किसी ने सूचना दी कि इस दुकान पर गोमांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दुकानदार से लाइसेंस के साथ दुकान में मौजूद मीट का स्टॉक रजिस्टर चेक किया तो सही मिला। साथ ही पुलिस ने दुकान में मौजूद मीट की सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।