फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे को फावड़ा मारा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे को फावड़ा मारा, हालत गंभीर
विज्ञापन

मोरना। खेत में नाली बनाने को लेकर हुए विवाद में दो चाचा सहित तीन लोगों ने भतीजे पर जानलेवा हमला करते हुए फावड़े से हमला कर दिया। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक निवासी प्रताप ने बताया कि उसके भाई कंवरपाल व निरंजन द्वारा उसके खेतों में सिंचाई के लिए नाली बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को उसके पुत्र प्रदीप ने अपने खेत में नाली बनाने का विरोध किया, तो कंवरपाल, निरंजन व अंकित ने प्रदीप पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप लहूलुहान हो गया। प्रदीप के दोनों हाथ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहीं, घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। पीड़ित के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि अभी पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें