फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर ढाई किलो गांजा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को एसपी ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेेकर गांजा शराब की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी, सीओ, कोतवाल की टीम बनाकर लगाया गया था। पुलिस ने बुधवार की रात लगभग 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के राठरोड पुल के पास से प्रमोद वर्मा पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम वर्मा निवासी मोहल्ला गांधी नगर व शाकिर पुत्र अल्लादीन निवासी मोहल्ला इंदिरानगर उरई कोतवाली को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़ गए लोगों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए प्रमोद वर्मा पर शहर कोतवाली में पहले से ही दे मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल शिव गोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार, विश्वनाथ सिंह, योगेश पाठक, हेड कांस्टेबिल सत्य कुमार शुक्ला, सिपाही जीत सिंह, मानवेंद्र सिंह, आकाश जेन आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें