फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान व दुकान के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान व दुकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के अग्रसेन विहार स्थित मकान में और बचनसिंह कॉलोनी स्थित फ्रिज रिपेयर शॉप में ताले तोड़कर नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। दोनों पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार निवासी अरविंद मंगलवार को किसी काम से बाहर गया था। देर रात बदमाशों ने उसके मकान के ताले तोड़कर अंदर अलमारी से हजारों की नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बुधवार को घर लौटने पर पीड़ित को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उधर, बचनसिंह कॉलोनी में स्थित फ्रिज रिपेयरिंग शॉप में भी मंगलवार देर रात ताले तोड़कर गल्ले में रखी नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। दुकान मालिक आरिफ ने बुधवार सुबह दुकान खोली तो उसे घटना की जानकारी मिली। दोनों घटनाओं के मामले में पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें