ठगों ने महिला से कुंडल ठगे
खतौली। महिला को झांसे में लेकर दो ठगों ने कुंडल ठग लिए। सरधना निवासी कमलेश पत्नी रामचंद्र शुक्रवार को खतौली अपनी रिश्तेदारी में आई थी। बुआड़ा रोड पर महिला को दो ठग मिले। आरोप है कि दोनों ने महिला के कुंडल ठग लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।