फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दुकानदार पर किया हमला, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी सचिन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव में ही दुकान है। उसके अनुसार बुधवार को उसके पिता जगपाल दुकान पर बैठे थे, जिनकी गांव के कही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने जगपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी दुकान में तोड़फोड़ कर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आठ हमलावरों सुभाष, नितिन, प्रदीप, विजयपाल, रवि, रामकुमार, प्रवीण व सचिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें