फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुवाहिता के सुसराल व मायके वालों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा छींटाकशी किए जाने को लेकर समझाने के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जिला शामली के जलालाबाद निवासी युवती का निकाह कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी निवासी युवक से हुआ था। कई दिन पूर्व विवाहिता की बहन ने मायके में जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता पर छींटाकशी करते रहते थे। तंग होकर विवाहिता ने फोन करके मायके वालों को सोमवार को बुला लिया। पिता अपने साथियों के बेटी की ससुराल आया था। दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ जाने पर मारपीट हो गई। मारपीट में विवाहिता का ससुर व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मारपीट की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से 5 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें