फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल ट्रेन पर पथराव, लोको पायलट घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कल ट्रेन पर पथराव, लोको पायलट घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन पर शराबी युवक ने पथराव कर दिया। पथराव से डिब्बों में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से ट्रेन का लोको पायलट घायल हो गया था। लोको पायलट ट्रेन से कूदकर युवक के पीछे भाग लिया। इस दौरान लोगों में भी भगदड़ मच गई थी। लोको पायलट ने आरोपी को पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी आरोपी से पूछताछ कर रही है। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने से रेलवे विभाग में भी हड़कंप मच गया था।
पुरी से चलकर हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार की शाम को खतौली से गुजर रही थी। इस ट्रेन का खतौली स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन से गुजरी, किसी यात्री ने अचानक पलटा मार दिया। नतीजतन चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकनी पड़ी, जिस यात्री ने पलटा मारा था वह ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के अचानक रुकने से रेलवे विभाग के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया था। ट्रेन रुकने पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खड़े शराबी युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव करने पर ट्रेन के डिब्बों में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी। ट्रेन के पीछे गार्ड डिब्बे पर भी शराबी युवक ने पथराव करना प्रारंभ कर दिया। पत्थर लगने से डिब्बे में मौजूद लोको पायलट घायल हो गया। उस लोको पायलट ने ट्रेन से कूद कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने से जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई थी। लोको पायलट ने आरोपी युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने अपना नाम दौराला क्षेत्र के गांव दादरी निवासी मोनू बताया है। जीआपी आरोपी सोनू से पूछताछ करने में लगी है। इस दौरान उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन मास्टर राजेंद्र ने बताया कि किसी यात्री ने पलटा मार दिया था। इसलिए चालक को अचानक ट्रेन को रोकनी पड़ी। दस मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर टिकट यात्रा कर रहा था दरोगा का भाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में दरोगा का भाई एसी कोच में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिस पर टीटीई ने उसकी स्लीपर की रसीद काट दी। युवक ने सिविल लाइन थाने में तैनात अपने दरोगा भाई को इसकी जानकारी दी। शाम को जब ट्रेन यहां स्टेशन पर पहुंची, तो दरोगा ने पुलिस वालों के साथ स्टेशन पर जाकर टीटीई को जबरन कोच से खींच कर नीचे उतार लिया और उसे जीआरपी थाने ले गया। ट्रेन बिना टीटीई के ही हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। टीटीई के साथ अभद्रता और उसे ऑन ड्यूटी ट्रेन से खींच कर उतार कर पकड़ने की जानकारी पाकर रेलवे स्टाफ में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जीआरपी थाने पर हंगामा कर दिया। साथ ही इसकी शिकायत सीनियर डीसीएम और एसीएम मुरादाबाद से की। रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर जाने की धमकी देने लगे। मामला बिगडने पर जीआरपी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरोगा का भाई बिना टिकट आ रहा था रसीद काटने पर टीटीई के साथ कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें