फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, पथराव, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। गांव ककरौली गांव में अरबी मदरसे के सामने एक ही पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। पथराव होने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गांव ककरौली में लगातार दो दिनों से झोझा और कुरैशी समाज के युवकों के बीच मारपीट के बीच पत्थरबाजी हो रही है। जिसको लेकर दोनों में तनाव व्याप्त है। शुक्रवार सुबह झोझा समाज के लोगों में झगड़ा और पथराव होने की खबर फैल गई। जिसको लेकर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। घटना की सूचना मिलते ही भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा। बृहस्पतिवार को हुए विवाद में शकील पुत्र मुश्ताक की तहरीर पर ककरौली पुलिस ने आरोपी नवेद पुत्र इरशाद, मुज्जलिम पुत्र शमशाद, सोनू, मोनू, नदीम व नईम पुत्रगण शमीम, नंबरदार पुत्र बाबू, अफसर पुत्र इमामूददीन, आस मोहम्मद पुत्र लतीफ, सलमान पुत्र पप्पू, यामीन पुत्र शमशाद, फारुख पुत्र मंगता, शमीम पुत्र बशीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
वहीं, सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें