फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इधर मौत हुई उधर संपत्ति को लेकर विवाद
विज्ञापन

मोरना। निसंतान व्यक्ति की मौत के बाद संपत्ति को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शांति बनाए रखने की अपील की। मामले को लेकर पंचायतों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलालान निवासी इंतजार पुत्र शौकत वर्षों से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था। उसका रविवार को मौत हो गई। उसे कोई संतान नहीं है। इंतजार को दफनाए अभी चंद घंटे भी नहीं बीते थे कि संपत्ति को लेकर चर्चाएं आरंभ हो गई तथा हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंचे थाना भोपा के दरोगा बालेंद्र सिंह ने शांति बनाए रखने की हिदायत की। नागरिकों के अनुसार मृतक की पत्नी व बहन संपत्ति पर अपना हक जता रही हैं। वहीं मृतक के ससुराल पक्ष व बहन ने विवाद का निपटारा न होने पर कोर्ट में जाने की बात कही है। उसके नाम कई बीघा भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें