मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अमित कौशिक ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर से 20 मार्च को तीन मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई थी। उसने इस मामले में मोहल्ले के ही आशु नामक युवक पर शक जताया था। इस पर पुलिस ने आशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके कब्जे से तीनों मोबाइल बरामद हो गए। इस पर पुलिस ने अमित कौशिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी आशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हादसे में घायल महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अरविंद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मां ओम कुमारी चार अप्रैल की शाम कूकड़ा चौकी के पास गई थी। आरोप है कि एक ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरी उसकी मां के दोनों पैर ट्रक के पहियों के नीचे कुचले गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।