फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज हत्याकांड में 26 मार्च की तारीख लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहनवाज हत्याकांड में 26 मार्च की तारीख लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के शाहनवाज हत्याकांड में अदालत ने 26 मार्च की तारीख लगाई है।
कवाल निवासी शाहनवाज की हत्या के मुकदमे के वादी उसके पिता सलीम ने मामले में एसआईसी की एफआर लगने के बाद कोर्ट में 16 नवंबर 2015 को निजी परिवाद दाखिल किया था। न्यायालय ने इसे स्वीकार करते हुए 30 मई 2018 को गवाहों के बयान के आधार पर केस के आरोपियों रविंद्र सिंह, प्रहलाद, बिशन सिंह, तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र को धारा 302 के तहत तलब किया था। आरोपियों के कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट हो चुके है। इस केस में सोमवार को सीजेएम कोर्ट में तारीख थी। वादी के अधिवक्ता मोहसीन जैदी ने बताया कि न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण कोर्ट में इस मुकदमे में 26 मार्च की तारीख लगाई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के एनबीडब्ल्यू जारी हुए है, मगर जानसठ पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस संबंध में मंगलवार यानि आज अदालत में जानसठ इंस्पेक्टर के 350 का नोटिस जारी कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें