फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 12 Mar 2019 12:11 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामगोपाल की पुत्रवधू सुमन (28) पत्नी महावीर की फांसी लगने से मौत हो गई। रामगोपाल ने बताया कि सोमवार सुबह कमरे में उनकी पुत्रवधू का शव फंदे में लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुमन की तीन संतानें है। पुलिस ने मृतका के मायका मैनपुरी जिले के थाना सौरिख गांव ऐरी सरैया में परिजन को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो मृतका का पति महावीर घर पर मौजूद था। जब वह मौके पर पहुंचे तो पति गायब हो गया था। मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें