फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे मजदूरों ने ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

मोरना। भोपा के गांव बिहारगढ़ में 12 अक्तूबर को मजदूर हरेंद्र पुत्र गुलाब और दलीप पुत्र धर्मपाल निवासी गांव तिगरी, थाना नई मंडी विद्युत लाइन खींच रहे थे। आरोप है कि ठेकेदार इकराम ने बताया कि उसने बिजलीघर से शटडाउन ले लिया है। इस बीच हाईटेंशन लाइन में करंट आने से मजदूर गुलाब और दलीप झुलसकर जमीन पर गिर गए। घायलों को मोरा अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से दोनों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया था। लेकिन चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए उन्हें मेरठ भेज दिया। बाद में दिल्ली में उपचार के दौरान इंफेक्शन होने से चिकित्सकों ने दलीप का हाथ काट दिया। उधर, हरेंद्र की हालत भी नाजुक बनी हुई है। भोपा थाना प्रभारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठेकेदार इकराम पुत्र अख्तर निवासी गादला थाना भोपा व शलैंद्र पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव लालपुर के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें