फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को हिरासत में लेने पर थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पूछताछ के लिए कस्बा निवासी एक युवक को हिरासत में लेने पर उसके परिजनों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। पूछताछ के बाद में पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पुरकाजी पुलिस कस्बे के मोहल्ला नूरनगरियान निवासी फैजान को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। काफी समय तक पुलिस द्वारा युवक को रिहा न करने पर उसके परिजन क्षेत्रवासियों के साथ थाने पहुंचे। घेराव करते हुए युवक को रिहा करने की मांग की। पुलिस ने युवक से पूछताछ करने के बाद वापस भेजने की बात कही। इसे लेकर परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुछ आपराधिक घटनाएं हुई हैं। युवक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया था। पूछताछ करके रिहा कर दिया गया है।

खाईखेड़ी में तीन बंदर मृत मिले, ग्रामीणों में रोष
पुरकाजी। ग्राम खाईखेड़ी के जंगल में शुक्रवार को तीन बंदर मृत पाए जाने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बंदरों के शवों को कब्जे में लेकर ोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को जंगल में दबा दिया। इस संबंध में वन रेंजर कुलदीप सिंह का कहना कि बंदरों की मौत किसी जहरीली चीज के खाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर डीएफओ को सौंपी जाएगी, उन्हीं के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें