फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला की गला घोंटकर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में महिला की गला घोंटकर हत्या का प्रयास
विज्ञापन

तितावी। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब सात वर्ष पूर्व मखियाली निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद शौहर ने उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। विरोध करने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि 18 सितंबर को पति व ससुराल पक्ष के लोग मांडी पहुंचे और उसे अकेली पाकर पहले तो जबरन अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके गले में दुपट्टा डालकर गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें