युवती के साथ छेड़छाड़
रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ युवक ने की छेड़छाड़ कर दी। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने से पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़िता के परिजनों ने थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने परिजनों के साथ बुधवार को खेत में काम करने गई थी। खेत से लौटते समय गांव के ही युवक ने रास्ते में युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। घर पहुंचकर युवती ने अपने परिजनों को इस संबंध में अवगत कराया। परिजनों में इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने आपस में समझौता कराने का भी प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। युवती के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल करने में लगी।