फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धविक्षिप्त किशोरी से रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धविक्षिप्त किशोरी से दुराचार का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अर्द्धविक्षिप्त किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपी को दबोच कर जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
रेप के प्रयास का मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को हुआ। 15 वर्षीया अर्द्धविक्षिप्त किशोरी शाम को अपने मकान में अकेली चारपाई पर लेटी थी, तभी पड़ोसी के यहां काम करने वाला आरोपी छपार थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी एक ग्रामीण के घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को अकेले पाकर उससे के साथ रेप का प्रयास किया। इसी दौरान किशोरी का भाई खेत से अचानक घर आ गया। उसे देख कर आरोपी भाग खड़ा हुुआ, मगर किशोरी के भाई ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। परिजनों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। इसके बाद परिजन आरोपी लेकर शहर कोतवाली आए। किशोरी के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। सिटी कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि अर्द्धविक्षिप्त किशोरी के साथ रेप का प्रयास हुआ है। किशोरी के भाई की ओर से रेप के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी जोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़
उधर, विवाहिता को अकेली पाकर गांव के तीन युवकों ने मकान में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर में सरिया मार कर उसे घायल कर दिया। नई मंडी पुलिस ने पीड़िता की ओर से रेप के प्रयास और हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें