मोरना। ककरौली पुलिस ने क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में गत शुक्रवार को हुई मारपीट में आरोपियों के खिलाफ एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किया है। छह अप्रैल को अजवद पुत्र सईद ने थाना ककरौली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि जब वह जुमे की नमाज पढ़कर मस्जिद से घर जा रहा था। तभी गांव के ही साजिद पुत्र सईद, शाह आलम पुत्रे शैदा हसन, हुसैन अहमद पुत्र हमीद, गुलबहार व गुलसनव्वर पुत्रगण हुसैन अहमद ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था तथा फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना ककरौली पुलिस ने बीते 10 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में ट्रैक्टर से बाइक चालक नदीम व सद्दाम निवासीगण ग्राम तेवड़ा घायल हो गए थे। घायलों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। उपनिरीक्षक सुभाष मरौठिया ने आरोपी ट्रैक्टर चालक टिंकू पुत्र रामपाल निवासी गांव बेहड़ा सादात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।