फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने कांच खाया, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। बघरा में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते कांच पीसकर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसी बीच किसी पड़ोसी ने डायल 100 को सूचना दी कि युवक ने अपनी पत्नी को जहर दे दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर आई। महिला रीना को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रीना के देवर सुमित और पति सोनू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कंपाउंडर के साथ मारपीट
भौराकलां। सिसौली कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक के क्लीनिक पर कंपाउंडर के साथ मारपीट करने के आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कस्बे के होली चौक पर डॉ बाबूराम मलिक का क्लीनिक है। क्लीनिक पर सुरेंद्र कंपाउंडर के साथ कस्बे के ही अंकित ने मारपीट कर दी। डॉ मलिक ने आरोपी अंकित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के पहुंचते ही गायब हुआ शव
भोपा। निरगाजनी झाल पर नहर में शव तैरता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं मिल पाया, जिसकी पुलिस तलाश करती रही। निरगाजनी-बसेड़ा मार्ग पर राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। शुक्रवार शाम निरगाजनी गंगनहर झाल के निकट ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैरता देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को शव नहीं मिला। कार्यवाहक थाना प्रभारी लेखराज सिंह ने बताया कि शायद पानी के तेज बहाव में शव बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें