फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित का ही कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ।
विज्ञापन

गांव उत्तरी घटायन निवासी किसान विपिन के खेत गांव निवासी सोनू पुत्र बीरबल के खेत के बराबर में हैं। बृहस्पतिवार रात सोनू रजवाहे का पानी अपने खेत में खोलकर घर आकर सो गया और रातभर उसने खेत पर जाकर नहीं देखा। उसका पड़ोसी किसान विपिन सुबह खेत पर गया तो उसके खेत में पानी भरने से सारी फसल खराब हो गई है। जिसकी शिकायत विपिन ने शुक्रवार सुबह सोनू के घर जाकर की। सोनू के परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि विपिन ने घर में घुसकर मारपीट की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर विपिन को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। गांव प्रधान प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र, रणवीर सिंह, जितेंद्र, सेहंद्र आदि ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास भी किया था। ग्रामीणों में एक पक्षीय कार्रवाई से पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें