फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

सिखेड़ा। बस में छात्रा के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर युवक बस से कूदकर फरार हो गया। पुलिस छेड़छाड़ की घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। मुजफ्फरनगर से मीरापुर मार्ग पर चलने वाली बस में भीड़भाड़ होने का फायदा उठाकर दो युवक छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने छेड़छाड़ को लेकर बस में शोर मचा दिया। यात्रियों ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए युवकों को पकड़ने की कोशिश की। इससे पहले ही युवक बस से नीचे कूदकर भाग निकले। यात्रियों ने युवकों का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। छेड़छाड़ की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि बस में आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें