फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक का 26 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाग बस्ती भूड़ निवासी गुलजार के डेढ़ साल के बालक विहान को उसके भाई जुल्फकार की सातसाल की बेटी फिजा 23 अक्तूबर की शाम को घर के बाहर खिला रही थी। इस दौरान बाइक पर दो लोग वहां पहुंचे और फिजा के हाथों में से विहान को छीनकर ले गए थे। बालक के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के कहने पर एक डॉक्टर समेत कई लोगों से पूछताछ भी की थी। 26 दिन बीत जाने के बाद भी बालक का कहीं सुराग तक नहीं लगा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से बालक को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें