दोघट (बागपत)। बामनौली गांव के अर्जुन उर्फ देवा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को 34 घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी भी दी।
बामनौली गांव में 7 मई 2016 को अर्जुन उर्फ देवा पुत्र ब्रह्म पाल की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में मृतक के पिता ब्रह्म पाल ने अंकित पुत्र सुभाष को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस आरोपी की तलाश करती रही, लेकिन वह दोघट पुलिस के हाथ नहीं लगा। कुछ समय बाद दिल्ली पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने आरोपी अंकित को 34 घंटे के पुलिस कस्टेडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया अर्जुन उनकी जान का दुश्मन बना हुआ था। यदि हम उसकी हत्या न करते तो वह हमारी हत्या कर देता। इसलिए मैने अपने फुफेरे भाई सोहनवीर पुत्र थान सिंह निवासी धनौरा सिल्वर नगर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अंकित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की रिवाल्वर बामनौली के जंगल से बरामद की । एसओ ने बताया सोहनवीर भी इस समय देवी सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद है।