फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के नाम पर युवकों को यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बायवाला चौकी इंचार्ज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। ग्रामीणों ने पुलिस पर दो युवकों को कोतवाली में यातनाएं देने का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना पर कोतवाली पहुंचे कुरथल के ग्रामीणों और भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक ने आरोपी दरोगा के निलंबन और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस पर सीओ हरिराम यादव ने बताया कि बंटी के पिता धर्मेंद्र की तहरीर पर बायवाला चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुरथल गांव के पास से 15 दिन पहले किसी ग्रामीण की बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में बायवाला पुलिस ने पूछताछ के लिए कुरथल गांव के बंटी और रोबिन को कोतवाली बुलाया। जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों ने रविवार शाम दोनों युवकों को कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने रात में दोनों की पिटाई की। आरोप है कि छोड़ने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरथल गांव के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपी दरोगा को निलंबित करने और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग रखी। सीओ के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि बंटी के पिता धर्मेंद्र की तहरीर पर बायवाला चौकी इंचार्ज बचन सिंह अत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। इस दौरान बिटावदा के प्रधान प्रदीप उर्फ मंगलू, अनिल लुहसाना, मोनू, शुभम सहित कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें