फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना के व्यापारी से 22 लाख की लूट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से लूट के मामले में अहम क्लू पुलिस के हाथ लगे
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बा निवासी टिंबर व्यापारी से 22 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं।
कस्बे का टिंबर व्यापारी शिवम् गर्ग 29 जुलाई को दिल्ली से वसूली कर लौट रहा था। देर रात घर के सामने तीन बाइक सवार बदमाशों ने शिवम गर्ग को तमंचे के बल पर आतंकित कर 22 लाख रुपये से अधिक की नगदी भरा थैला लूट लिया। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इस लूट का खुलासा पुलिस के लिए सिर का दर्द बना हुआ है। एसएसपी अनंत देव द्वारा इस लूट के खुलासे के लिए कई टीम गठित की गई है। पुलिस को इस घटना के खुलासे के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के नजदीक पहुंच चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशें जारी है। पुलिस ने इस घटना के खुलासे के संबंध में कई युवकों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बहुत जल्दी इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें