फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाईनीज मांझे की चपेट में आई बच्ची,घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्बा छपरौली में पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ौत निवासी मंजूर की बेटी मिसबा (6) छपरौली कस्बा में अपने नाना के घर में आई हुई थी। मंजूर मंगलवार को बेटी को बाइक पर बैठाकर वापस घर जा रहे थे। स्वतंत्रता दिवस पर कस्बे में पतंग उड़ाई जा रही थी। इसी दौरान मिसबा के गले में मांझा उलझ गया। इससे उसके गले में गहरा जख्म हो गया। उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां से बड़ौत रेफर किया। उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें