फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के कैशियर पर गडबडी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के कैशियर पर हेराफेरी का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कॉलेज में कैश की गिनती करने के बाद नोटों की डिटेल बनाकर 30 जुलाई को कार्पोरेशन बैंक में पैसे जमा करने के लिए दी थी। कॉलेज के दो कर्मचारी 1.31 लाख रुपये लेकर बैंक में गए थे। आरोप है कि बैंक के कैशियर ने दो हजार रुपये का नोट कम बताकर पैसे जमा किए थे। कॉलेज में सारा कैश मिलान किया गया तो ठीक पाया गया था। 31 जुलाई को फिर बैंक द्वारा नोटों की डिटेल बनाकर 5 लाख 98 हजार 770 रुपये जमा करवाने के लिए दिए गए तो कैशियर ने फिर 9.50 हजार रुपये की हेराफेरी की। कैशियर ने फिर नोट कम बताए। प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने सीधे मुंह बात नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें