छपार (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुलिस बुधवार को हाईवे पर कस्बे के छपरा कट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर पहुुंचे संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की, तो वह बाइक समेत भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। उधर, इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि युवक के पास से जो बाइक मिली वह चोरी की थी। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए। पकड़ा गया आरोपी उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना कलियर के मोहल्ला किलकिला शावेज है। जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बरला निवासी जितेंद्र को भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, जिसे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।