फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव हैदरनगर जलालपुर में रिक्शा स्टैंड के निकट बाइक सवार मेरठ के समसपुर निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के साथ मौजूद उसके चचेरे भाई के सिर में भी वजनदार वस्तु से प्रहार किए गए, जिससे उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। युवक की पांच दिन पूर्व ही हैदरनगर निवासी युवती से शादी हुई थी और वह ससुराल में पत्नी से मिलकर घर लौट रहा था। युवक के रिश्तेदार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के फलावदा थाना क्षेत्र के गांव समसपुर (लावड़) निवासी शैलेंद्र उर्फ हैप्पी (25) पुत्र सुभाष की 28 फरवरी को ही तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर जलालपुर निवासी आजाद की बेटी शिवानी से शादी हुई थी। शादी के बाद सोमवार को ही आजाद के परिजन शिवानी को ससुराल से लिवाकर लाए थे। वहीं, सोमवार रात शैलेंद्र उर्फ हैप्पी भी अपने चचेरे भाई मनीष पुत्र प्रमोद के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर एक परिचित की शादी में शामिल होने आया था। मुजफ्फरनगर में शादी समारोह के बाद देर रात करीब एक बजे वह चचेरे भाई के साथ बाइक से ही हैदरनगर स्थित ससुराल पहुंच गया। वहां पत्नी शिवानी व उसके परिजनों से मिलकर करीब डेढ़ बजे वह हैदरनगर से घर के लिए निकला था। गांव में ही रिक्शा स्टैंड के निकट बदमाशों ने बाइक चला रहे शैलेंद्र उर्फ हैप्पी पर गोली चला दी, जो उसके सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे मनीष के सिर व कंधे पर भी किसी वजनदार वस्तु से प्रहार किए गए, जिससे वह भी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद मनीष ने मोबाइल से मेरठ में परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिन्होंने हैप्पी के साले सचिन को फोन कर घटना से अवगत कराया। दामाद को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही आजाद के परिजन सदमे में आ गए। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए गंभीर रूप से घायल मनीष को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। हालांकि, इसी दौरान जिला अस्पताल पहुंचे परिजन उसे नर्सिंग होम में ले गए, जहां उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उधर, युवक की हत्या की सूचना पर सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश व एसओ तितावी क्षितिज कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि सचिन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात के खुलासे को टीमों का गठन किया गया है और बहुत जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें