फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के अंदर से दो चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस के अंदर से दो चोर पकड़े
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुलिस ने युवक की शिकायत पर रोडवेज बस के अंदर से दो चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के चोरी किए गए कागजात भी चोरों से बरामद किए। पुलिस दोनों पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव बोपाड़ा निवासी ब्रहमपाल रोडवेज बस से दिल्ली से मंसूरपुर आ रहा था। रोडवेज बस नावला कोठी पर कुछ देर के लिए एक होटल पर रुक गई। इसी दौरान बस में बैठे दो युवकों ने उसका आधार कार्ड, पहचान पत्र, डीएल और एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। ब्रह्मपाल ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तथा परिजनों ने थाने के सामने रोडवेज बस को रुकवा कर जब दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली, तो सभी कागजात उनके बैग से बरामद हो गए। पुलिस चोरों को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ करने पर एक चोर ने अपना पता पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी शाहबान बताया। दूसरे चोर ने अपना नाम सोहेल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें