जानसठ। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात खतौली तिराहे स्थित देशी शराब के ठेके की छत फाड़कर हजारों रुपयों की शराब चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। ठेकेदार सुभाष ने बताया कि 12 हजार की नगदी चोरी हुई है और कुछ देशी शराब की बोतल भी चोरी कर ली गई है। ठेके के पीछे स्थित गन्ने के खेत में गल्ले से चोरी हुए रुपये में से कुछ रेजगारी बिखरी हुई मिली। ठेकेदार ने चोरी की कोई तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। दुकान में शराब होने के बाद भी शराब की पेटियां चोरी नहीं हुई हैं। ठेकेदार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।