फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बना कर तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसकी वीडियो क्लिप बनाकर पिछले तीन वर्षों से ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गाव की महिला ने अपने पति के साथ थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह से मिलकर तहरीर दी। बताया कि उसके गांव के ही एक युवक ने लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी वीडियो क्लिप बना ली थी । जिसके बाद से वह युवक उसको ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब वह आरोपी युवक को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी युवक ने उसकी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी । जिसके चलते वह चुप रही। महिला ने थाना प्रभारी को बताया कि जब वह ज्यादा परेशान हो गयी तो वह टेंशन में रहने लगी और उसने आत्महत्या करने के बारे में सोचा। इसी दौरान उसके पति ने उससे उसकी परेशानी पूछी, तो उसने अपने पति को सारी घटना से अवगत करा दिया। जिसके बाद उसके पति ने उसे हिम्मत देते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही, तब वे आज थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने पीड़िता को जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें