फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूकड़ा में कारखाना संचालक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के कूकड़ा गांव में एक युवक ने सरेआम कारखाना संचालक को गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। हमले का कारण उधार मांगना बताया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के धंधेड़ा निवासी आरिफ (27) पुत्र एजाज ने कूकड़ा के अहमदनगर में ब्लेजर बनाने का कारखाना लगा रखा है। बताया गया है कि कूकड़ा निवासी अनवर की पत्नी छोटी ने आरिफ से मकान बनाने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। आरिफ अब अनवर की पत्नी से अपने उधार की रकम वापिस मांग रहा था। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर अनवर कारखाने पर आया और आरिफ को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि इस दौरान चलाई गई गोली से छर्रे कारखाने में काम कर रहे कारीगरों को लगे। फायरिंग की घटना से वहां दहशत फैल गई। कारखाना संचालक को गोली मारने की सूचना मिलने पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल आरिफ को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल के भाई शमीम ने अनवर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हमलावर की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें