खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड ब्वाय छह दिन से लापता है। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। अस्पताल से पीआई रजिस्टर पर गायब है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खतौली सीएचसी में नरेश कुमार वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत है। आठ फरवरी को वह केंद्र से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसको रिश्तेदारी व परिचितों के यहां तलाश किया। मगर, अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। अस्पताल से पीआई रजिस्टर भी गायब है। इस रजिस्टर में हादसों में मरने वाले और घायलों के नाम दर्ज किए जाते हैं। अस्पताल कर्मचारियों को शक है कि वार्ड ब्वाय के पास ही रजिस्टर है। रजिस्टर गायब होने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव निगम फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने पीआई रजिस्टर गायब होने की जानकारी सीएमओ को दे दी गई है। परिजनों की ओर से लापता वार्ड ब्वाय की थाने में गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई है। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक वार्ड ब्वाय पूर्व में भी कई दिनों तक केंद्र से लापता हो चुका है।