बुढ़ाना (ब्यूरो)। दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने ग्रामीण से पचास हजार रुपये की नकदी रखा थैला लूट लिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अटाली का रहने वाले धर्मवीर ने बुधवार को कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले। शाम करीब तीन बजे नकदी को थैले में लेकर वह गांव के चमन के साथ लौट रहा था। रास्ते में चंधेड़ी मार्ग पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और आतंकित करते हुए 50 हजार रुपये नकदी भरा थैला छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। मगर, बदमाशों का पता नहीं चल सका। घटना की तहरीर ग्रामीण ने पुलिस को दी है।