मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली बस स्टैंड के पास युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवक की लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई की। शुक्रवार देर शाम शामली बस स्टैंड पर की ओर जा रही युवती के साथ एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था। शोर मचाने पर लोगों एकत्रित हो गए और युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। मौके पर भीड़ लगी तो पुलिस भी मौके पर आ गई। बाद में लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया