दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के खतौली मोड़ से बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयभगवान यादव ने बताया कि पकड़ा गया युवक आसिफ पुत्र मुनसफ शाहपुर थाने के गांव कसेरवा का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आसिफ का चालान कर दिया।
आर्थिक सहायता दिलाने की मांग
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला बडतला निवासीएजाज ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह बहुत गरीब है। उसके कच्चे मकान की छत भी गिर गई। एजाज ने उपजिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग की।