फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में कूदे वृद्घ की खोजबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में कूदे वृद्ध की खोजबीन जारी
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर) । नहर में डूबे वृद्ध के शव की तलाश में पीएसी की गोताखोर की टीम के तीन घंटे तक चले सर्च अभियान चलाया, मगर शव नहीं मिल पाया। इस दौरान भोपा पुलिस भी मौजूद रही।
मुजफ्फरनगर मल्हूपुरा निवासी 68 वर्षीय सुरेंद्र जुलोहत्रा पिछले कई वर्षों से बीमारी से जूझ रहा था। बीमारी से तंग होकर बुधवार सुबह वह घर से निकलकर भोपा पहुंचकर कुछ समय तक नहर पुल पर बैठा रहा। कुछ देर बाद उसने नहर में छलांग लगा ली। जब तक कुछ लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह डूब चुका था। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश किया तो पता चला की वह मुजफ्फरनगर से भोपा के लिए बस में बैठा था। परिजनों ने कुछ लोगों से हुलिया बताकर वृद्ध की जानकारी की। बाद में गंगनहर पुल पर परिजन पहुंचे और वहां पर मौजूद ठेली लगाने वालों से संपर्क किया तो उन्होंने वृद्ध के नहर में कूदने की बात बताई। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर शुक्रवार को पीएसी की तैराक टीम को बुलाया गया, तीन घंटे तक चले अभियान के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई थी। शनिवार को एक बार फिर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


मीरापुर पुलिस ने शराब तस्कर दबोचे
(मुजफ्फरनगर)
मीरापुर। पुलिस ने डिगढेरा जंगल के रजवाहे पुल के निकट से एक ट्रक को पकड़ कर उसमें ले जाई जा रही 35 पेटी अंग्रेजी शराब की पकड़ी। करीब 50 हजार रुपये कीमत की शराब की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने प्रात: करीब पांच बजे एक सूचना के आधार पर खतौली की ओर से आ रहे एक ट्रक को डिगढेरा जंगल के रजवाहे पुल के पास रोका। पुलिस को देख उसमें सवार भूपेंद्र शास्त्री पुत्र जयपाल, सुंदर पुत्र हरपाल निवासीगण गांव मेहलकी थाना जानसठ व नौबहार पुत्र नसीब निवासी एतमाद सराय बुलंदशहर ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों लोगों को दबोच लिया और ट्रक मे छिपाकर ले जाई जा रही 35 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि ये शराब सोनीपत से लाकर खतौली क्षेत्र में बेची जानी थी। सभी पेटियों में 1680 पव्वे जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने कब्जे मे लेकर आरोपियों को जेल भेज दिया।

तमंचे समेत गिरफ्तार
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुझेड़ा बस स्टैंड के निकट से कस्बे के मौहल्ला कोटला निवासी अशरफ पुत्र बाबू और मेरठ के थाना जॉनी के गांव कुराली निवासी खालिद पुत्र महमूद को अवैध शस्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों किसी वारदात करने की योजना को अंजाम देने वाले थे।
विज्ञापन


ट्रक चालक को जेल भेजा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी कुकरिया भूपसिंह, पूरणपुर, पीलीभीत निवासी ट्रक चालक ने एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक को गंभीर घायल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें