फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को पकड़ कर निकाह के लिए राजी किया परिजनों को

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल निकाह के लिए राजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरवट से फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोच लिया। बाद में इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया और दोनों का निकाह कराने के लिए राजी कर लिया।
सरवट निवासी एक ही समाज के प्रेेमी युगल रविवार को घर से फरार हो गए। युवती के परिजनों ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाने पर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल को पकड़ लिया। थाने में प्रेमी युगल निकाह करने की जिद पर अड़े रहे। ऐसा न होने पर जान देेने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया और दोनों का निकाह कराने के लिए राजी कर लिया। फैसले के बाद दोनों पक्ष अपने घर खुशी खुशी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मंडी पुलिस को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। शांति नगर के निवासियों ने स्कूटी लूट की घटना का खुलासा करने वाली नई मंडी कोतवाली पुलिस का अभिनंदन किया। शांतिनगर निवासी सुक्रमपाल राठी के साथ 24 अगस्त को बदमाशों ने लूट की थी। दो बदमाश उससे स्कूटी लूट कर भागे थे। सूचना पर नई मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की थी। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी थी। रविवार को शांतिनगर के नागरिकों ने पुलिस पार्टी का अभिनंदन किया। नई मंडी कोतवाली परिसर में किए कार्यक्रम में सीओ राजीव कुमार गौतम, नई मंडी कोतवाली कुशलपाल सिंह, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, एसआई करण नागर, ब्रजेश शर्मा, प्रदीप चीमा और कांस्टेबल का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान किरणपाल पंवार, रवि सिंह, इकबाल सिंह, सुभाष राठी, अनिल फौजी, जगपाल सिंह, अनुज कुमार, धर्मपाल सिंह, कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें