दो माह बाद गुजरात से हत्थे चढ़ा युगल
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी से करीब दो महीने पूर्व 14 वर्षीय लड़की गांव के युवक के साथ चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने गत तीन जुलाई को गांव के छोटा उर्फ सोमनाथ के खिलाफ किशोरी को बहका फुसलाकर ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लेकर संबंधित ठिकानों की तलाश में जुटी थी। भनक लगने पर शनिवार को बिरालसी चौेकी प्रभारी महिला कांस्टेबल को साथ लेकर गुजरात के शहर सूरत में दबिश देने पहुंचे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी छोटा के कब्जे से लड़की मिल गई। हालांकि पुलिस ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से लड़की की बरामदगी दर्शाई है। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है