फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंटू समेत आधा दर्जन अपराधी जाएंगे दूसरी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंटू समेत छह अपराधी जाएंगे दूसरी जेल
विज्ञापन

जेल के भीतर से अपराधी चला रहे हैं अपनी सत्ता
डीएम और एसपी संयुक्त रूप से तैयार कर रहे रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। जेल में निरुद्ध कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सहित उसके छह से अधिक साथियों को जल्द ही अलग-अलग जेल में भेजा जाएगा। बुधवार की देर शाम को जेल पहुंचे डीएम और एसपी ने जेल के अधिकारियों से इनपुट लेने के बाद संयुक्त रूप से रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश मातहतों को दिया है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जीयनपुर क्षेत्र का रहने वाला कुंटू सिंह जेल के भीतर से घटनाओं को अंजाम दिलाने में माहिर है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सिपू की हत्या का मुख्य षड्यंत्रकारी हत्या के समय जेल में ही था। सर्वेश की हत्या में कुंटू का नाम गिरफ्तार से हुई पूछताछ के बाद उजागर हुआ था। पुलिस की मानें तो धन उगाही, ठेकेदारी, शराब के कारोबार, अवैध बालू खनन में कुंटू का वर्चस्व है। उसके आपराधिक छवि से ज्यादातर लोग भय खाते हैं। इसी का परिणाम रहा कि कुंटू ने जेल के भीतर से ही ना केवल अपनी पत्नी को अजमतगढ़ का ब्लाक प्रमुख बना दिया, बल्कि हाल में हुए उपचुनाव में अपनी भाभी को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनवा दिया। कुंटू के राजनीतिक पकड़ की वजह से प्रशासन उसे विधान सभा चुनाव में ही किसी दूसरे जेल में भेजना चाह रहा था। लेकिन न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई की वजह से प्रशासन लाचार था। कचहरी सूत्रों की मानें तो अपहरण के जिस मामले की सुनवाई के लिए कुंटू को रोका गया था, उस मामले में वह बरी कर दिया गया। मुकदमे की सुनवाई पूरी हो जाने के बाद प्रशासन अब कुंटू समेत उसके साथियों को दूसरी जेल में शिफ्ट कराने की योजना तैयार कर रहा है। इसी योजना के तहत बुधवार की देर शाम डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसपी अजय कुमार साहनी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इनसेट
कुंटू के गुर्गे ने दी थी एमएलसी को धमकी
आजमगढ़। कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू का लोगों में इस कदर खौफ है कि लोग उसके आदमियों से भी भय खाते हैं। इसी का परिणाम रहा कि कुंटू का गुर्गा संजय यादव भी जेल के भीतर रहते हुए जहानागंज ब्लाक प्रमुखी का चुनाव जीत गया। जबकि सपा शासनकाल में सपा प्रत्याशी को महज तीन वोट मिले थे। कुंटू के साथ आजमगढ़ जेल में बंद संजय ने जेल के भीतर से ही गाजीपुर के एक एमएलसी को ठेकेदारी न करने के लिए धमकी दी थी। इसी प्रकार जेल के भीतर से कुंटू और उसके गुर्गे आए दिन किसी न किसी को ठेकेदारी, रंगदारी आदि के लिए फोन कर धमकाते रहते हैं।
000
कोट
कुंटू सिंह सहित उसके छह अधिक साथियों को जल्द ही किसी दूसरी जेल मे शिफ्ट करा दिया जाएगा। यह लोग काफी दिन पहले ही दूसरी जेल में शिफ्ट हो गए होते, लेकिन न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के लिए रुके हुए थे। सुनवाई पूरी हो चुकी है। कुंटू उसमें बरी हो गया है। जल्द ही इनके दूसरे जेल में भेजने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। - चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन


बुधवार को डीएम और एसपी जेल पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान किसी को भी कहीं अन्य दूसरी जेल में शिफ्ट करने जैसी कोई बात नहीं हुई। जो निर्देश मिलेगा। उसका पालन किया जाएगा। - अनिल कुमार गौतम, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें