फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव नौजल निवासी विनोद की पुत्री नीरू का विवाह फरवरी 2017 में पानीपत के बापौली थाने के गांव जलमाना निवासी दीपक पुत्र रोशन के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ही आरोपी ससुरालियों ने उससे अतिरिक्त दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की। उसको देने में असमर्थता बताने पर विवाहिता के साथ मारपीट की तथा उसे घर से निकाल दिया। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी पति दीपक, ससुर रोशन, सास शीला, देवर विकास, देवरानी रजनी और बिचौलिया टीनू के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें