मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक पखवाड़े पूर्व रेलवे स्टेशन पर एआरटीओ एजेंट से लूट करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार हजार की नगदी, एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
नई मंडी कोतवाली के पास रेलवे लाइन पर 31 अगस्त को सहारनपुर के बेहट कोतवाली के बवैल गांव निवासी और एआरटीओ ऑफिस के एजेंट मुकेश से बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर सवा लाख रुपये की लूट कर दी थी। बुधवार रात पुलिस ने बचन सिंह कॉलोनी निवासी अंकुर पुत्र विनोद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस के सामने एआरटीओ एजेंट से हुई लूट को अपने साथियों के साथ करना कबूल लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से चार हजार की नगदी, चेक बुक, ट्रकों के कागजात, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसओ रोजंत त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नई मंडी, तितावी और सिखेड़ा थाने में लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। पकड़ा गया बदमाश सिखेड़ा के सिकरेड़ा के भूषण हत्याकांड का भी आरोपी है।