रोहाना कलां में रात में स्टेट हाईवे बहेड़ी कट पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली का चालक थाना दौराला के गांव कैली निवासी अफजाल (28) गंभीर रूप से घायल हो। उसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
शुक्रवार की देर रात मुजफ्फरनगर की और से आ रहे एक ट्रक देवबंद की तरफ जा रहा था। जब वह बहेड़ी कट पर पहुंचा तो उसने आगे जा रहे ट्रैक्टर -ट्रॉली में टक्कर मार दी।
इस हादसे में ट्रैक्टर -ट्रॉली चालक घायल हो गया। ट्रक व चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई।
चौकी पुलिस ने बताया कि चालक थाना दौराला के गांव कैली निवासी अफजाल (28) था। उसके परिजनों को सूचना दी। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है।