फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिवहन विभाग का कर्मचारी बताकर ठगी, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर ठगी करने के गिरफ्तार आरोपी फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा के पास से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह आरोपी खुद को भारत सरकार के परिवहन विभाग का लोक सेवक व कर्मचारी बताकर वाहन चालकों से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा कर ठगी कर रहे थे। आरोपियों से बड़ी संख्या में फर्जी पर्चियां, 52 हजार 690 रुपये नकद, रिफ्लेक्टर व भारत सरकार लिखी अर्टिगा कार बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि रोहाना टोल पार कर आगे वाहनों को रोक कर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे है। उन्होंने गाड़ी रुकवा रखी थी। यह लोग रिफ्लेक्टर के नाम पर पैसा वसूली कर रहे हैं। भारत सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बता रहे थे।
कह रहे हैं कि जब तक रिफ्लेक्टर नहीं लगेगा तब तक उनके वाहन की आगे एंट्री नहीं होगी। भारत सरकार लिखी गाड़ी का प्रयोग कर रहे थे। मौके से आठ लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें