फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अवैध संबंधों में विवाद के बाद नोकझोंक, प्रेमी संग मिलकर पत्नी पर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/रोहाना कलां। शहर कोतवाली के गांव मलीरा निवासी एक फैक्टरी के कारीगर संदीप (26) की हत्या कर शव गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया गया। शक जताया गया कि युवक की हत्या मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने अपने पति के ममेरे भाई सौरभ के साथ मिल कर की है। दोनों में अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक व उनके बेटे में एक दिन पहले नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मलीरा में सुबह के समय एक महिला भट्टे पर मजदूरी के लिए जा रही थी। उसने म्हाड़ी के निकट खेत में एक युवक का शव पड़ा देख कर गांव में जाकर सूचना दी। गांव के काफी लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। शव की पहचान गांव मलीरा के ही रहने वाले संदीप के रूप में हुंई।
सूचना देने पर रोहाना चौकी पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये। ग्रामीणों का कहना था था कि किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रुड़की चुंगी पर एक फैक्टरी में लोहा ढ़लाई का कारीगर था। वह रात में डयूटी पर जाता था। उसके साथ गांव के दो युवक भी जाते थे।
रात में वह उसे बुलाने के लिए घर पहुंचे थे तो उन्हें संदीप की पत्नी ने उसके डयूटी पर जाने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उनके बेटे का शव सुबह के समय जंगल में पड़ा मिला। उसके सिर में चोट मारी गई थी।

पुलिस ने बताया कि पहचान के बाद जांच शुरू कर दी है। गांव प्रधान के बेटे सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी मीनाक्षी व मृतक के ममेरे भाई शाहपुर थाने के गांव माजरा निवासी सौरभ के खिलाफ परिजनों ने मामला दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि नामजद कराए गए युवक व उनके बेटे में एक दिन पहले नोकझोंक होते हुए देखा गया था। युवक का उनकी पुत्रवधु के साथ अवैध संबंध थेे। इसी के चलते दोनों ने उनके बेटे की हत्या कर शव फेंका हैै। मामले में जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

-
माता-पिता व भाई करते हैं काेल्हू में मजदूरी
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक के पिता भंवर सिंह, माता लीला देवी, भाई दिनेश रोहाना कलां रोड पर एक कोल्हू में मजदूरी करते है। वह सभी वहां पर गए थे। युवक अपनी पत्नी व दो बच्चों इशिका व बेटे अभी के साथ अलग रहता था।
-
वर्जन-
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मृतक के ममेरे भाई व मृतक की पत्नी के खिलाफ प्रेम प्रसंग में हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीम बनाई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। प्रथम दृष्टया सिर में चोट लगने से मौत होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें