फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सउदी अरब में आत्महत्या, शव घर आने की परिजनों की टूटी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पत्नी से वीडियो काल करते हुए सउदी अरब में युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के शव का सात दिन में भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, जबकि परिजन एक एक दिन बेटे का शव घर आने की आस लगाए बैठे थे। उन्होंने शव को सउदी अरब में ही सुपुर्द ए खाक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शहर कोेतवाली के मिमलाना रोड निवासी 28 वर्षीय साजिद सउदी अरब के अलदुवादनी शहर में एक शेख की गाड़ी के चालक के रूप में काम करता था। वह 16 अगस्त 2025 को वहां गया था। बताते हैं कि चार फरवरी को उसने शाम साढ़े पांच बजे अपने भाई खालिद से बात कर अपनी व पत्नी की एसआईआर कराने की बात की।
शाम को उसने अपनी पत्नी से वीडियो काल करते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी इस समय मिमलाना रोड स्थित अपने घर पर अकेली थी। उसने परिजनों को बताया कि बेटे के मोबाइल पर कॉल की लेकिन काल सुनी नहीं गई।
विज्ञापन

भाई खालिद ने बताया कि उसके भाई व भाभी में 12 मिनट वीडियो काल पर बात हुई थी। उनके रिश्तेदार उसी दिन से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सउदी अरब में प्रयासरत हैं लेकिन सात दिन बीत गए, अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जिस कारण उन्होंने रिश्तेदारों के माध्यम से शव को सउदी अरब में ही सुपुर्द ए खाक करने का निर्णय लिया है।
खालिद ने कहा कि उन्होंने भाई के शव को भारत लाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा था ताकि एंबेसी के माध्यम से कार्रवाई की जा सके लेेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली। सरकार का ऐसे मामलों के बारे में सोचना चाहिए।
-
हादसे में सउदी अरब में युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर रहने वाला नौशाद सैफी सउदी अरब के अलखरज शहर में एक फैक्टरी में काम करता था। तीन दिन पहले उसका साथी पेट्रोल के खाली टैंकर में वेल्डिंग रहा था। वह पास में ही खड़ा था। अचानक टैंकर में धमाका हुआ और टैंकर का ढक्कन उसकी छाती में जाकर लगा।
युवक इस हादसे में घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके भाई शहजाद, आमिर व अन्य ने बताया कि शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। शव को बाद में घर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें