मुजफ्फरनगर। शाम के समय शहर से रामपुर तिराहे की तरफ जा रहे मामा भांजे ने चेकिंग के दौरान स्कार्पियो रोकने पर पुलिस के साथ अभद्रता की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गाड़ी को सीज कर दिया। हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी आसिफ का एक रिश्तेदार जिला अस्पताल में भर्ती है। वह उसे देखने के लिए आया था। शाम के समय वह शाहबुदीनपुर निवासी अपने मामा अनीस के साथ अपनी गाड़ी में घर जा रहा था। इस दौरान रुड़की रोड पर शहर कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक आसिफ ने गाड़ी को नही रोका। पुलिस ने आगे जाकर गाड़ी को रुकवाया। आरोप है कि गाड़ी सवार दोनों लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया। गाड़ी को सीज किया गया है। संवाद