खतौली। ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध (65) की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को सीएचसी भेजा है। जीआरपी ने बताया कि तहसील कार्यालय के सामने रविवार शाम मेरठ की ओर से आ रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। मृतक ग्रे रंग का कुर्ता, सफेद पजामा तथा क्रीम रंग का स्वेटर पहने है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।